लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,637 नए मामले

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 जुलाई ओडिशा में पिछले एक महीने में कोविड-19 महामारी की स्थिति में ‘काफी’ सुधार आया है और सोमवार को इसके 1,637 नए मामले सामने आए, जो अब से ठीक एक महीने पहले के 3,554 मामलों की तुलना में बहुत कम हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,69,185 हो गई तथा 62 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,574 पर पहुंच गई।

सोमवार को जारी मृतकों के आंकड़े में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये मौतें कौन से दिन हुईं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘यह अतीत की मौतों का ब्योरा है जिसके लिए मृत्यु ऑडिट प्रक्रिया विधिवत पूरी हुई और मौतों की वजह की पहचान कोविड-19 के रूप में हुई।’’

‘स्थिति में काफी सुधार’ के अपने दावे को सही ठहराते हुए, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि राज्य में दैनिक जांच संक्रमण दर 26 जून के 5.17 प्रतिशत से घटकर 2.19 फीसदी रह गयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 350 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 18,381 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,45,177 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि रविवार को 74,553 नमूनों की कोविड जांच की गयीं। अब तक 1.56 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की चुकी है।

राज्य में अब तक टीके की 1,52,82,523 खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 6,784 खुराक शनिवार को दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष