लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में सामने आये कोविड-19 के 1545 नये मामले, पांच मौतें

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:51 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 26 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के पांच मरीजों की मौत हो गयी जबकि 1545 नये मामले सामने आये।

उप सिविल सर्जन डा. रामभगत ने बताया कि फरीदाबाद में सोमवार को पांच लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई, जिसके बाद अब तक इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 488 पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि आज डबुआ कालोनी, सेक्टर-9, 15, 11, 10, 14, चावला कालोनी, सेक्टर-3, 55, 37, 35, 34, 32, 17, 16, 19, 21, जवाहर कालोनी, सेक्टर-8, 7, एनआईटी नंबर एक, सेक्टर-42, 49, 89, दो नंबर, तीन नंबर, सेक्टर-30, 28, 31, 3, 81, 82, 88, 86, 75, 89, 77, नंबर पांच, सेक्टर-22, 23, 48, 15ए, 65, 64, 62, 63, 87 सहित विभिन्न क्षेत्रों से नये मामले सामने आये। अब संक्रमितों का आंकड़ा 66839 पहुंच गया है,

उन्होंने बताया कि आज 592 मरीज ठीक हुए है जिसके साथ ही 55748 मरीज स्वस्थ हो चुके है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 1245 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि 9358 घरों में पृथक वास में हैं, फिलहाल उपचाररत मरीज 10603 हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 83.4 फीसद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब