लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में 152, नगालैंड में 60 और गुजरात में 13 नए मामले

By भाषा | Updated: September 18, 2021 23:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 सितंबर कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में 152, नगालैंड में 60 और गुजरात में 13 नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 152 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,773 हो गई, वहीं संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 15 मामले जम्मू संभाग जबकि 137 मामले कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब 1,479 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक संक्रमण की वजह से 4,416 मरीजों की जान जा चुकी है।

नगालैंड में संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,840 हो गई। वहीं एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 653 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

राज्य में 491 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 28,752 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

गुजरात में संक्रमण के 13 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,715 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

राज्य में अब तक 8,15,490 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । शनिवार को संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 10,082 बनी हुई है। यहां अब 143 मरीजों का उपचार चल रहा है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में शनिवार को संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। यहां अब तक संक्रमण के 10,642 मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक 10,637 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां एक मरीज का उपचार चल रहा है और चार मरीज़ों की संक्रमण से अब तक मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता