लाइव न्यूज़ :

विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश में दूसरी बार 15000 डॉक्टरों ने किया हड़ताल, सरकार पर छल करने का लगाया आरोप, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2023 13:13 IST

चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ राकेश तंवर ने कहा पूर्व के आंदोलन के दौरान एक उच्च स्तरीय कमेटी बनी जिसमें सारे IAS अधिकारी और हमारे संघ के लोग थे। उन सहमति वाले बिंदुओं पर आदेश जारी करने के स्थान पर उनमें परिवर्तन करके हमारे साथ छल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 15000 डॉक्टर हड़ताल पर हैं।इसी साल फरवरी में भी 16 हजार से अधिक डॉक्टर पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किए थे। चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ राकेश तंवर ने सरकार पर छल करने का आरोप लगाया है।

भोपाल:  विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश में लगभग 15000 डॉक्टर फिर हड़ताल पर चले गए हैं। चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ राकेश तंवर ने सरकार पर छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि "पूर्व के आंदोलन में हमारे द्वारा मांगे रखी गई थी। मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बाद वह आंदोलन स्थगित किया गया था।''

राकेश तंवर ने आगे बताया, एक उच्च स्तरीय कमेटी बनी जिसमें सारे IAS अधिकारी और हमारे संघ के लोग थे। उन सहमति वाले बिंदुओं पर आदेश जारी करने के स्थान पर उनमें परिवर्तन करके हमारे साथ छल किया जा रहा है। इसलिए हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे हस्तक्षेप करें और शीघ्र आदेश जारी करें।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में सरकारी चिकित्सकों ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। राज्य सरकार द्वारा आश्वासन के बाद हड़ताल चंद घंटों में ही समाप्त कर दी थी। तब मध्यप्र देश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनकी पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करने का आदेश दिया था।

 सारंग ने कहा था ‘‘यह समिति चिकित्सकों की मांगों को लेकर विचार कर सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सरकार समिति द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर समय सीमा में निर्णय लेगी।’’ सारंग से मिलने के बाद चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी।

 उस वक्त भी मध्य प्रदेश के लगभग 16,000 सरकारी चिकित्सकों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए काम बंद कर दिया था और ‘‘उनके काम और पदोन्नति में नौकरशाही हस्तक्षेप’’ का विरोध जताया था। चिकित्सकों ने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जो सरकारी डॉक्टरों की पदोन्नति के लिए बनाई गई ‘डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी)’ योजना का पालन नहीं कर रहा है।

टॅग्स :Madhya PradeshStrike
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?