लाइव न्यूज़ :

11वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, पिता से बयां किया दर्द

By IANS | Updated: December 20, 2017 16:33 IST

बांदा जिले में छेड़छाड़ की शिकार एक नाबालिक छात्रा ने आरोपियों के डर से पढ़ाई छोड़ दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के गृह जिले बांदा में छेड़छाड़ की शिकार एक नाबालिक छात्रा ने आरोपियों के डर से पढ़ाई छोड़ देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस छात्रा के साथ कोचिंग कक्षा से लौटते समय एक सप्ताह पहले चार लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की थी और भागने पर बोलेरो से कुचल कर मारने का प्रयास किया था।

मामला पैलानी थाने के सिंधनकलां गांव का है। 11वीं कक्षा की 15 साल की छात्रा के पिता ने बुधवार को बताया कि 11 दिसंबर को उसकी बेटी केन नदी के उस पार से कोचिंग कक्षा पढ़ कर पैदल वापस घर लौट रही थी कि तभी नदी किनारे शराब पी रहे चार युवकों ने उसे पकड़ कर गलत हरकत की। किसी तरह उनसे छूट कर भागी तो युवकों ने उसे बोलेरो जीप से कुचल कर मार डालने की कोशिश की। 

घटना के दूसके दिन थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई, मगर पुलिस गिरफ्तारी के बजाए आरोपियों के घर चाय-नाश्ता कर वापस लौट जाती थी। बेटी घटना के बाद से सदमे है और रात में नींद से जाग कर चिल्लाने लगती है। आरोपियों के भय से उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने कहा कि उनके संज्ञान में मंगलवार को यह मामला आया है। दो सीओ की अगुआई में पुलिस बल गांव भेज कर हकीकत का पता लगवाया है। नामजद चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की लापरवाही की भी जांच चल रही है। किसी भी स्थिति में छात्रा की पढ़ाई बंद नहीं होने पाएगी।

टॅग्स :छेड़छाड़दुष्कर्मयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील