लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: तीन दिनों में 15 हजार लोगों ने किए हिमलिंग के दर्शन, कइयों को सांस लेने में हो रही है समस्या

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 3, 2019 19:42 IST

आईटीबीपी के मुताबिक, यात्रा के दौरान 15 तीर्थयात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें तत्काल ऑक्सिजन मुहैया कराया और यात्रियों को कैंप में रोक लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइंडो- तिब्बत बॉर्डर पुलिस के करीब 5 हजार जवान अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल बेस कैंप से लेकर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक तैनात किए गए हैं।बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है।

तीन दिनों में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर लिए हैं। जबकि आज 15 से अधिक श्रद्धालुओं को सांस लेने की समस्याएं पैदा होने के बाद उनके स्वास्थ्य प्रमाणपत्रों के प्रति शंका पैदा होने लगी है। अमरनाथ गुफा के लिए बुधवार को 4,600 से अधिक श्रद्धालु जम्मू से रवाना हुए।

मंगलवार को 11,456 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के ‘दर्शन’ पूरे किए थे। पुलिस ने कहा कि 4,694 यत्रियों का एक और जत्था आज सुबह भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए सुरक्षा काफिले में रवाना हुआ। इनमें से 2,052 बालटाल आधार शिविर और 2,642 पहलगाम के लिए रवाना हुए हैं।

जम्मू से पहला जत्था तड़के 3.30 बजे, जबकि दूसरा तड़के 4.05 बजे रवाना हुआ। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में शाम के समय बालटाल-पवित्र गुफा, पहलगाम-पवित्र गुफा के आसपास हल्की बारिश/ बौछारें पड़ने संभावना जताई है, हालांकि ऐसा होना के आसार कम हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है। इस बीच आईटीबीपी द्वारा जारी की गई एक तस्वीर सामने आई है जिसमें इंडो- तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की मदद करते देखे गए हैं। आईटीबीपी के जवान करीब 15 तीर्थयात्रियों को ऑक्सिजन मुहैया कराते देखे गए।

आईटीबीपी के मुताबिक, यात्रा के दौरान 15 तीर्थयात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें तत्काल ऑक्सिजन मुहैया कराया और यात्रियों को कैंप में रोक लिया गया।

तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए इसलिए इंडो- तिब्बत बॉर्डर पुलिस के करीब 5 हजार जवान अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल बेस कैंप से लेकर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक तैनात किए गए हैं। वहीं आईटीबीपी जवानों को इस बार विशेष तौर पर बेसिक पैरा मेडिकल की ट्रेनिंग भी दी गई है। इस तरह की ट्रेनिंग देने का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद करना हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए