महाराष्ट्र में चक्रवात की चेतावनी के बीच रायगढ़ तट पर लौटी 142 नौकाएं

By भाषा | Published: May 14, 2021 03:17 PM2021-05-14T15:17:27+5:302021-05-14T15:17:27+5:30

142 boats returned to Raigad coast amidst cyclone warning in Maharashtra | महाराष्ट्र में चक्रवात की चेतावनी के बीच रायगढ़ तट पर लौटी 142 नौकाएं

महाराष्ट्र में चक्रवात की चेतावनी के बीच रायगढ़ तट पर लौटी 142 नौकाएं

अलीबाग, 14 मई मुंबई और कोंकण क्षेत्र में 16 मई तक चक्रवाती तूफान आने की भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के बीच मछली पकड़ने वाली 142 नौकाएं शुक्रवार को तट पर लौट आयीं।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी कर कहा था कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिससे गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

रायगढ़ के मत्स्य पालन विभाग के सहायक आयुक्त सुरेश भारती ने बताया कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मौसम संबंधी परामर्श के बाद विभाग ने मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी थी।

अधिकारी ने बताया कि अलीबाग, मुरुद और उरण तालुक से मछली पकड़ने वाली कम से कम 142 नौकाएं सुबह तट पर लौट आयीं।

आईएमडी ने कहा कि इसके कारण रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार को बहुत भारी बारिश होगी।

रायगढ़ में शनिवार को बिजली कड़कने और तेज हवा चलने के साथ बारिश का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 142 boats returned to Raigad coast amidst cyclone warning in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे