लाइव न्यूज़ :

केरल: निकाह के दौरान 'मेयोनीज' खाने से 140 लोग हुए बीमार, आनन-फानन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में कराना पड़ा भर्ती

By आजाद खान | Updated: June 5, 2023 18:16 IST

बता दें कि घटना के सामने आने के बाद 80 लोगों को पुथनपल्ली के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। यही नहीं बाकी 60 लोगों को पुन्नयुरकुलम और पोन्नानी सरकारी तालुक अस्पताल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के एरामंगलम में 140 लोगों के बीमार पड़ने की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि निकाह के दौरान 'मेयोनीज' खाने से लोग बीमार पड़े हैं। शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले लोगों ने दस्त, उल्टी और बुखार की शिकात की थी।

तिरुवनंतपुरम: केरल के एरामंगलम में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है जहां एक शादी समारोह में हिस्सा लेने से 140 लोग बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती भी कराना पड़ गया था। शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि यह घटना शादी में परोसे गए खाने के कारण फूड पॉइजनिंग होने से हुई है। 

फिलहाल करीब आधे बीमारी लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को अन्य अस्पताल और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी में यह पता चला है कि मेयोनेज खाने के कारण शादी समारोह में आए लोग बीमार पड़े थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एरामंगलम के किलियिल प्लाजा ऑडिटोरियम में शनिवार रात को एक शादी का आयोजन हुआ था। इस शादी समारोह में बहुत सारे मेहमान वहां आए थे। अयिरूर निवासी की बेटी की शादी का जश्न था और इस दौरान निकाह के समय 'मंडी' खाने वाले कई लोगों ने दस्त, उल्टी और बुखार जैसे लक्षण महसूस किए थे। बजाया जा रहा है कि इस 'मंडी'में मेयोनेज था और शायद इसी कारण इसे खाने वालों को फूड पॉइजनिंग हो गया था। 

ऐसे में बीमार लोगों को रविवार के दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 80 लोगों को पुथनपल्ली के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यही नहीं बाकी लोगों को पुन्नयुरकुलम और पोन्नानी सरकारी तालुक अस्पताल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। 

गुजरात में भी घट चुकी है ऐसी घटना

ऐसा ही एक और मामला गुजरात के भावनगर जिले में देखने को मिला था जहां के पालिताना के एक व्यापारी ने अपनी शादी के दौरान मेहमानों को चिकन बिरयानी परोसा था। इस बिरयानी को खाने के बाद 300 से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे जिसमें 100 बच्चे थे। खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा था कि बिरयानी में कुछ मिल गया था जिसके कारण उसे खाने वालों को फूड पॉइजनिंग हो गई थी।  

टॅग्स :केरलवेडिंगगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा