लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से एक आईएएस सहित 14 और की मौत, 4157 नए मामले प्रकाश में आए

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:23 IST

Open in App

पटना, 13 अप्रैल बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4157 नए मामले प्रकाश सामने आये जबकि एक आईएएस सहित 14 मरीजों की मौत हो गयी।

पटना एम्स के कोविड नोडल अधिकारी डाक्टर संजीव ने बताया कि आईएएस विजय रंजन (59) का मंगलवार की प्रातः देहांत हो गया । वह चार दिनों पूर्व पटना एम्स में भर्ती हुए थे । वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे ।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर, कटिहार एवं नालंदा में दो-दो, तथा अररिया, बांका, बेगूसराय, जहानाबाद, नवादा, पटना, शेखपुरा एवं सिवान में एक-एक मरीज की मौत हो गयी । प्रदेश में मंगलवार को मृतकों की संख्या बढकर 1630 हो गयी ।

बिहार में सोमवार अपराहन चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4157 नए मामले प्रकाश सामने आये। उनमें राजधानी पटना के सबसे अधिक 1205 नये मरीज हैं ।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में भागलपुर में 346, गया में 250, मुजफ्फरपुर में 218, जहानाबाद में 175, सारण में 171, सहरसा में 111, मुंगेर एवं बक्सर में 96-96, समस्तीपुर में 94, बेगूसराय में 93, रोहतास में 92, पश्चिम चंपारण में 87, नवादा में 83, नालंदा में 81, गोपालगंज में 79, औरंगाबाद में 77, पूर्णिया में 65, पूर्वी चंपारण में 60 और सिवान में 57 मामले सामने आये हैं ।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 290385 पहुंच गयी है जिनमें 2,68,606 मरीज ठीक हुए हैं। उनमें पिछले 24 घंटे के अंदर स्वस्थ हुए 636 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 93,523 सैम्पल की जांच की गयी जबकि गत साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 2,47,43,506 नमूनों की जांच की गयी है ।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाररत मरीज 20148 हैं तथा स्वस्थ होने की दर 92.50 प्रतिशत है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को पटना स्थित कोविड अस्पताल नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल का दौरा किया और मरीजों एवं चिकित्सकों से मिल कर चिकित्सा एवं व्यवस्था सम्बन्धित जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट