लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:25 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 20 जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे एक ट्रक में टक्कर होने से चार बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा धुपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका इलाके में मंगलवार रात को हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारातियों के वाहन सड़क पर गलत दिशा से धुपगुड़ी की ओर जा रहे थे और घने कोहरे की वजह से यह टक्कर हुई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को 2.5 - 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने पुरुलिया में एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 और अन्य घायलों को 25,000 हजार रुपए देगी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन मैं परिवारों से कहना चाहती हूं कि सरकार उनके साथ हैं। हम मृतकों के परिजन को और हादसे में घायल हुए लोगों को अनुग्रह राशि मुहैया करा रहे हैं। हमारे स्थानीय विधायक सौरभ चक्रवर्ती वहां पहले से मौजूद हैं और राज्य के मंत्री अरूप विश्वास घटना स्थल पहुंच रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सुबह घटना पर दुख व्यक्त किया था।

मोदी ने कहा कि सड़क हादसे से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषण की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए 10 लोगों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग