लाइव न्यूज़ :

13 जनवरी का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिये शुरू किया था अंतिम उपवास

By भाषा | Updated: January 13, 2019 11:31 IST

इतिहास में 13 जनवरी का दिन क्यों है खास और इस दिन क्या कुछ ऐतिहासिक हुआ था।

Open in App

महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया में स्थायी छाप की तरह मौजूद है। देश इस वर्ष बापू की जयंती का 150वां वर्ष मना रहा है। गांधीजी ने 13 जनवरी, 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ अंतिम उपवास शुरू किया था। इसमें हजारों लोग शामिल हो गये, जिसमें हिंदू और सिख बड़ी तादाद में थे और कई पाकिस्तान से आये शरणार्थी थे।

इसके बाद 18 जनवरी 1948 को सुबह 11।30 बजे विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि गांधीजी से मिले और शांति के लिए गांधीजी की शर्ते स्वीकार की जिसके बाद गांधीजी ने उपवास के अंत की घोषणा की।

इस तारीख से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं :- 

1709 : मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।

1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये अंतिम उपवास शुरू किया था। 1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

1993 : अमरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए आज के दिन इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की थी।

2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इन्कार किया।

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी