लाइव न्यूज़ :

तीन साल में दलितों के खिलाफ अत्याचार के 1 लाख 38 हजार 825 मामले दर्ज, सबसे अधिक यूपी में 36,467 मामले, सरकार ने संसद में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 08:57 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को संसद को बताया कि 2019 में अत्याचार के 42,793 मामले दर्ज किए गए। 2019 में यह संख्या बढ़कर 45,961 और 2020 में 50,291 हो गई। 2020 में उत्तर प्रदेश में ऐसे मामलों की संख्या सबसे अधिक (12,714) दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देतीन वर्षों में अधिकतम 36,467 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए।तीन वर्षों में दलितों के खिलाफ सबसे कम अपराध पश्चिम बंगाल (373) में दर्ज किए गए।2021 में एनसीआरबी की रिपोर्ट से पता चला है कि दलितों के खिलाफ अपराध 9.3 फीसदी बढ़ गए हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को संसद को बताया कि 2018 और 2020 के बीच देश भर में दलितों के खिलाफ अपराधों से संबंधित 1,38,825 मामले दर्ज किए गए। अठावले ने यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य हाजी फजलुर रहमान के दलितों पर अत्याचार की संख्या पर सवाल के जवाब में दी।

अठावले ने कहा कि 2019 में अत्याचार के 42,793 मामले दर्ज किए गए। 2019 में यह संख्या बढ़कर 45,961 और 2020 में 50,291 हो गई। 2020 में उत्तर प्रदेश में ऐसे मामलों की संख्या सबसे अधिक (12,714) दर्ज की गई।

तीन वर्षों में अधिकतम 36,467 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए, इसके बाद बिहार (20,973 मामले), राजस्थान (18,418) और मध्य प्रदेश (16,952) हैं।

तीन वर्षों में दलितों के खिलाफ सबसे कम अपराध पश्चिम बंगाल (373) में दर्ज किए गए, इसके बाद पंजाब (499), छत्तीसगढ़ (921) और झारखंड (1,854) का स्थान है।

अठावले ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में तीन वर्षों में अत्याचार के सबसे अधिक मामले आंध्र प्रदेश (5,857) से सामने आए, इसके बाद तेलंगाना (5,156), कर्नाटक (4,277), तमिलनाडु (3,831), और केरल (2,591) सामने आए।

2021 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट से पता चला है कि दलितों के खिलाफ अपराध 9.3 फीसदी बढ़कर 8,272 हो गए हैं।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलक्राइमभारतदलित विरोधRamdas Athawaleमोदी सरकारउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप