लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड के 138 नये मामले सामने आये, पाकुड़ में उपचाराधीन मामला एक भी नहीं

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:39 IST

Open in App

रांची, 21 जून झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 138 नये मामले सामने आये। इस बीच प्रदेश के पाकुड़ जिले में एकमात्र उपचाराधीन मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिससे वहां अब एक भी मरीज शेष नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 138 नये मामले सामने आये और इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 344543 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि उपरोक्त अवधि में प्रदेश में संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुयी है जिससे महामारी से मरने वालों का आंकड़ा प्रदेश में 5099 पर बना हुआ है।

दूसरी ओर, प्रदेश के पाकुड़ जिले के उपायुक्त कुलदीप चैधरी ने आज घोषणा की कि अब जिले में एक भी कोरोना संक्रमित शेष नहीं रहा, क्योंकि संक्रमण मुक्त होने के बाद एकमात्र उपचाराधीन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के 344543 संक्रमितों में से 337848 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि 1596 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?