लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 के 134 नये मामले, संक्रमण से एक की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:57 IST

Open in App

जयपुर, 27 जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 134 नये मामले बुधवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,17,104 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2761 हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के 33 जिलों में से 13 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या शून्य दर्ज की गई।

इस दौरान संक्रमण के 134 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,17,104 हो गयी जिनमें से 2664 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 27, नागौर में 26, कोटा में 17, जोधपुर में 12 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 305 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक कुल 3,11,679 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से अब तक 2761 मौत हो चुकी हैं। जयपुर में 514, जोधपुर में 301, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 115, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO