लाइव न्यूज़ :

ताजमहल में शाहजहां के उर्स के तीसरे दिन चढ़ाई गयी 1331 मीटर लंबी चादर

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:35 IST

Open in App

आगरा, 12 मार्च मुगल बादशाह शाहजहां के 366वें तीन दिवसीय उर्स के अंतिम दिन शुक्रवार को ताजमहल में शाहजहां की कब्र पर 1331 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाई गयी।

उर्स में खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर आदि द्वारा 1331 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गयी। उर्स के अवसर पर शुक्रवार को पूरे दिन ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहा, जिससे इस दौरान सैलानियों की भीड़ लगी रही।

शाहजहां के उर्स के तीसरे दिन सुबह से ही ताजमहल के तहखाने में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों को खोल दिया गया। सुबह फातिहा पढ़ा गया। इसके बाद कुलशरीफ हुआ और तवर्रूख बांटा गया। सुबह 10 बजे से कुरानख्वानी के बाद चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया। ढोल-ताशों के साथ अकीदतमंदों ने ताजमहल में फूलों और कपड़ों की चादर चढ़ाई। मुख्य मकबरे पर कव्वालियां हुईं तथा रॉयल गेट पर शहनाई व नगाड़ा बजता रहा।

उर्स में मुख्य आकर्षण खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक 1331 मीटर लंबी चादर रही। धर्मगुरुओं की उपस्थिति में दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से चादर चढ़ाई गयी।

यह चादर पहले ताजमहल के पश्चिमी गेट पहुंची और वहां से उसे स्मारक में लाया गया। इसके बाद चादर को दक्षिणी गेट की सीढ़ियों पर ले जाया गया। वहां से चादर रॉयल गेट, उद्यान होते हुए मुख्य मकबरे में तहखाने में स्थित शाहजहां की कब्र पर चढ़ाने को ले जाई गयी। यह चादर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। अंत में देश में अमन-चैन और दुनिया से कोरोना वायरस संक्रमण के खात्मे की दुआ की गयी। शाम के समय लंगर बांटा गया।

इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि शाहजहां के उर्स के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को ताजमहल में स्थानीय लोगों और पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहा। सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी। शाहजहां की कब्र पर 1331 मीटर सतरंगी चादर के अलावा अन्य छोटी-बड़ी कपड़े और फूलों की चादरें चढ़ाईं गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू