लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पिछले चार दिनों में जलपाईगुड़ी के अस्पताल में 120 से 150 बच्चों को किया गया भर्ती, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2021 15:45 IST

जलपाईगुड़ी जिले के अस्पताल में पिछले चार दिन में 40 से 50 बच्चों को रोज भर्ती किया जा रहा है। एक बच्चा कोरोना संक्रमित भी मिला है।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अस्पताल में पिछले चार दिन में 40 से 50 बच्चों के रोजाना भर्ती किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि भर्ती किए गए 80 से 90 प्रतिशत बीमार बच्चों का कोविड टेस्ट किया गया एक बच्चा संक्रमित मिला। बच्चे को अस्पताल में न्यू बॉर्न केयर यूनिट में आइसोलेशन में रखा गया है। 

वहीं, बताया गया है करि एक से चार साल की उम्र के बाकी बच्चों को इन्फ्लूएंजा है और उनमें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हैं।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'मलेरिया और डेंगू की जांच की जा चुकी है। ज्यादा बच्चों को भर्ती करने के लिए 45 नए बिस्तर जोड़े गए हैं। हालात से बेहतर तरीके से निपटने के लिए शुक्रवार को नया वार्ड खोला गया। कोई प्रकोप हुआ है या नहीं, इसकी पहचान करने के लिए प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर दौरे किए जा रहे हैं।' 

अधिकारी ने कहा, 'ये मामले बहुत चिंता पैदा करने वाले नहीं हैं, और डिस्चार्ज दर अधिक है। आज 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ इन मामलों की जांच कर रहे हैं। अब तक, यह मौसमी इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी का मामला लगता है।'

इस बीच रविवार को राज्य में कोविड -19 के 751 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 15,56,908 हो गए। वहीं, 10 और रोगियों के वायरस के कारण मरने के बाद कोविड से मरने वालों की कुल संख्या राज्य में 18,577 तक पहुंच गई है। सक्रिय मामले घटकर 8,187 रह गए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 757 कोविड रोगियों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही कुल 1,53,014 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। रिकवरी रेट राज्य में अभी 98.28 फीसदी है।

जहां तक टीकाकरण की बात है तो राज्य में रविवार को 5,68,364 कोविड खुराकें दी गई हैं। इसी के साथ 4,70,73,973 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो