लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, 12 लाख मीट्रिक टन सेब की करेगी खरीदारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2019 14:02 IST

सरकार की ओर से धारा 370 के हटाये जाने के बाद इस क्षेत्र की ओर काफी ध्यान दिया जा रहा है। सूचना और जनसंपर्क विभाग इसको लेकर लगातार ट्वीट कर चुका है। कहा गया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को हर तरह से लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उसने सोमवार को ऐलान किया है कि किसानों से विशेष बाजार हस्तक्षेप योजना के माध्यम से 12 लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद की जाएगी।मुख्य सचिव ने योजना को लागू करने के लिए डीसी के साथ बैठक की। इस योजना के माध्यम से सम्पूर्णता उत्पादकों की आय करीब 2000 करोड़ रुपये हो जाएगी।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उसने सोमवार को ऐलान किया है कि किसानों से विशेष बाजार हस्तक्षेप योजना के माध्यम से 12 लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद की जाएगी।

सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने ट्वीट कर कहा, '12लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद की जाएगी। वहीं, मुख्य सचिव ने योजना को लागू करने के लिए डीसी के साथ बैठक की। इस योजना के माध्यम से सम्पूर्णता उत्पादकों की आय करीब 2000 करोड़ रुपये हो जाएगी। विशेष बाजार हस्तक्षेप योजना मकसद किसानों को सेब की बेहतर कीमत दिलवाना है ताकि उनकी आमदनी बढ़ाई जा सके।

बताया गया है कि सोपोर (बारामूला), परिमपोरा (श्रीनगर), शोपियां और बटेंगो (अनंतनाग) में फलों की मंडियों में सेब को उत्पादकों/एग्रीगेटर्स से खरीदा जाता है। सरकार ने यह भी दावा किया है कि इससे बाजारों में बेबी फूड की कोई कमी नहीं होने वाली है। 

बता दें कि सरकार की ओर से धारा 370 के हटाये जाने के बाद इस क्षेत्र की ओर काफी ध्यान दिया जा रहा है। सूचना और जनसंपर्क विभाग इसको लेकर लगातार ट्वीट कर चुका है। कहा गया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को हर तरह से लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके बताया गया अनुच्छेद 370 हटने के बाद महिलाओं को "पूर्ण अधिकार" कैसे प्राप्त हो इसके लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले अगस्त में देश की नरेंद्र मोदी सरकार अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था, जिसने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था। केंद्र सरकार ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील