लाइव न्यूज़ :

उप्र : अभ्यर्थी के बजाए अन्य के जरिए परीक्षा दिलवाने के मामले में 12 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:39 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश की एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस कान्सटेबल (कार्यकारी) पुरूष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2020 में अभ्यर्थी के बजाए अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा दिए जाने के मामले में 12 आरोपियों को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ द्वारा शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, बल ने भर्ती परीक्षा में सॉल्वरों के जरिये धांधली करने के मामले में आरोपी सरगना महेन्द्र सिंह सहित 12 आरोपियों को शुक्रवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।

बयान के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के महेंद्र सिंह, धनंजय कुमार, गोरखपुर के अशोक कुमार मौर्य, प्रयागराज के जय प्रकाश यादव, देवरिया के अमित सिंह के अलावा विजेंद्र यादव, विकास सिंह, अभिषेक यादव, पिंटू यादव, राम आशीष मिश्र, महेंद्र प्रताप, और अरविंद सिंह शामिल हैं।

इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 14 आधार कार्ड, छह फर्जी प्रवेश पत्र आदि बरामद हुये हैं।

बयान के मुताबिक, पकड़े गये आरोपियों से अलग-अलग एवं एक साथ पूछताछ की गयी तो सामने आया कि महेन्द्र सिंह, अशोक कुमार मौर्या, जय प्रकाश, धनंजय कुमार, विजेन्द्र यादव, महेन्द्र प्रताप यादव एक गैंग चलाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर को बैठाकर अभ्यर्थियों को चयनित कराते हैं।

सभी लोग कथित तौर पर अलग-अलग जगह से अभ्यर्थियों को तलाश करते हैं और उनके हुलिए से मिलते-जुलते सॉल्वर की व्यवस्था कर ऑनलाइन केंद्र पर वहां के कर्मचारी से साठगांठ कर सॉल्वर को अभ्यर्थियों की जगह बैठाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन