लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,192 नए मामले सामने आए, कर्नाटक में 12 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:54 IST

Open in App

चेन्नई, 18 अक्टूबर तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 1,192 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,88,284 हो गयी जबकि संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,912 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नये मामलों में चेन्नई में 150 जबकि कोयम्बटूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,423 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,37,802 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,570 है।

वहीं, कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 214 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,83,673 हो गयी, जबकि 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,953 पर पहुंच गयी।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 488 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,36,527 हो गयी।

कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,164 है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 83 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई।

राज्य में अब तक 4,94,89,011 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 77,901 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

वहीं, तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 208 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,69,163 हो गई। राज्य में संक्रमण से दो और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,940 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 62 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर और मांचेरियल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 14-14 नए मामले सामने आए। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 201 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,61,294 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,929 है। तेलंगाना में सोमवार को 45,418 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 2,70,67,575 नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.82 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो