लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,186 नये मामले, 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:51 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,186 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,15,302 हो गई है। वहीं, महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13,867 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,396 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,86,962 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,473 हो गई है। संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 175 मामले सामने आए। इसके बाद कुरनूल और विजयनगरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 13-13 नये मामले सामने आए। कई सप्ताह बाद राज्य के सभी 13 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या 200 से कम रही है। कृष्णा जिले में कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हुई। इसके बाद एसपीएस नेल्लोर में दो, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, प्रकाशम और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष