लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,141 नए मामले आए, 38 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: March 7, 2021 22:03 IST

Open in App

मुंबई, सात मार्च महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 11,141 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,19,727 हो गए, जबकि इस बीमारी से 38 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 52,478 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में शुक्रवार और शनिवार को संक्रमण के क्रमशः 10,216 और 10,187 मामले सामने आए।

विभाग ने कहा कि मुंबई शहर में दिन में 1,361 नए मामले आए। मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,35,569 तक पहुंच गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 11,504 हो गई।

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में दिन में 6,013 और लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 20,68,044 हो गई।

राज्य में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर अब 93.17 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.36 प्रतिशत है।

सूत्रों ने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक 14,94,770 लोगों को कोविड-19 टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित