लाइव न्यूज़ :

मुंबई: चेम्बूर में ढही दीवार, मलबे में दबकर 25 की मौत, जीवन अस्त-व्यस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2021 12:48 IST

Mumbai Weather Update: मुंबई और इसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण मीठी नदी में जलस्तर बढ़ जाने से शहर के झुग्गी बहुल इलाके के करीब 250 निवासियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को तुलसी झील उफान पर है। पिछले साल के मुकाबले इस साल झील में पानी जल्दी भर गया है।

Mumbai Weather Update: मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

मुंबई और आसपास इलाकों में शनिवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हुए इस भूस्खलन अब तक 25 लोगों की मारे जाने की खबर है, चेंबूर के इलाके में दिवार ढहने से अब तक 17  लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं विक्रोली में तीन लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में अब तक 6 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है. अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

आर्थिक राजधानी मुंबई में कई दिन से बारिश हो रही है। विक्रोली में भी हादसा हुआ है। वहां भी तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। रेस्क्यू आपरेशन तेज किया गया है। दीवार में कई और लोगों की दबे होने की सूचना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में हुए हादसे में जान गंवाने वाले परिवार वालों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से हुई लोगों की खबर सुनकर दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं वे जल्‍द स्वस्थ हो जाएंगे।

इतना नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परजिनों को पीएम केयर फंड से दो दो लाख रुपये जबकि घायलों को पचास-पचास हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.वहीं अब तक इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कोई बयान सामने नहीं आया है।

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर को हुई भारी बारिश के कारण मुंबई वालों के लिए मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। बिजली और गरज के साथ मूसलाधार बारिश ने मुंबई और इसके उपनगरों के कई हिस्सों को प्रभावित किया। किला क्षेत्र, कल्याण, भांडुप, अंधेरी, बोरीवली, कांदिवली क्षेत्र में भारी बारिश हुआ। ठाणे और रायगढ़ में भी आंधी के साथ भारी बारिश की सूचना है।

भारी बारिश के कारण हिंदमाता और मुंबई के अन्य निचले इलाकों में भारी मात्रा में पानी जमा हो रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई जिले के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश और मध्य मुंबई में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है।

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबईमहाराष्ट्रमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव