लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 24 घंटे में 11 लाख लोग AAP में शामिल, इस कैंपेन के साथ जुड़े

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2020 09:50 IST

Delhi Assembly Election: दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है।  

Open in App
ठळक मुद्देआप के मुखिया अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे।

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत मात्र 24 घंटे के अंदर देशभर से करीब 11 लाख लोग शामिल हुए हैं। आप पार्टी ने इसके लिए एक मोबाइल फोन नंबर (9871010101) जारी किया था। नबंर जारी कर अपील की थी कि आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ सकते हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई में छपी खबर के मुताबिक, आप पार्टी ने कहा है कि तकरीबन 11 लाख लोगों ने मिस्ड कॉल कर राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत हमारे साथ जुड़े हैं। आप पार्टी ने कहा, ये नंबर हमनें देशभर में अलग-अलग मीडिया संस्थानों द्वारा जारी करवाया था। 

आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल दिल्ली की रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: आप की प्रचंड जीत 

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।   

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतDelhi MCD bypolls: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें लिस्ट

भारतAAP विधायक पर रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया भागा, सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस

भारत2021 में रायबरेली पुलिस के साथ अभद्रता?, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित, विशेष एमपी-एमएलए अदालत का फैसला

भारतचंडीगढ़ में 'एक और शीश महल' को लेकर BJP क्यों कर रही है केजरीवाल पर हमला?

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल