लाइव न्यूज़ :

राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया, अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2025 16:01 IST

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है जबकि 841 पाकिस्तानी नागरिकों ने दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए आवेदन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया, अधिकारी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है जबकि 841 पाकिस्तानी नागरिकों ने दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए आवेदन किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यालय की सूचना के अनुसार विभिन्न वीजा लेकर राजस्थान प्रवास पर आए 841 पाकिस्तानी नागरिकों ने दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए आवेदन किया है।

प्रवक्ता के अनुसार, गत दिनों में वीजा पर आए 109 पाकिस्तानी नागरिकों को हाल ही में राजस्थान से वापस पाकिस्तान भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत सप्ताह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे पाकिस्तानी नागरिक, जो एलटीवी के अलावा अन्य वीजा पर राज्य में रह रहे हैं, उनके निष्कासन की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में वर्णित समय सीमा के अनुसार की जाये।

टॅग्स :पाकिस्तानराजस्थानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष