लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 109 नए मामले

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:18 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 109 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 52,634 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 260 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि नए 109 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 27, लोअर सुबनसिरी तथा ईस्ट सियांग में 12-12 , लोअर दिबांग वैली तथा वेस्ट कामेंग में नौ-नौ, चांगलांग में सात, वेस्ट सियांग में छह, तिरप, त्वांग तथा पापुमपरे में चार-चार, लोहित ,लोअर सियांग तथा सियांग में तीन-तीन, पक्के केसांग तथा लेपरादा में दो-दो अैर दिबांग वैली तथा ईस्ट कामेंग में एक-एक मामला सामने आया। अधिकारी ने बताया कि नए 109 मामलों में से 105 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, दो ‘ट्रूनैट’ जांच और दो मामले आरटी-पीसीआर जांच में सामने आए। इनमें से 57 में ही कोविड-19 के लक्षण थे। राज्य में अभी 1,150 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को 120 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,224 हो गई। जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.32 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.44 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 10,44,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 9,44,371 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 85 नए मामले

भारतअरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 85379, 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’