लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 10,521 नए मामले, 122 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 00:50 IST

Open in App

रायपुर, 11 अप्रैल छत्तीसगढ़ में रविवार को कोविड-19 के 10,521 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,297 हो गई। वहीं 122 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,899 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में अभी 90,277 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 3,48,121 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

संक्रमण के प्रसार से बुरी तरह प्रभावित रायपुर और दुर्ग जिले में कोविड-19 के क्रमश: 2,833 और 1,650 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 122 मरीजों की मौत हुई है और इनमें से 82 मरीजों की मौत रविवार और शनिवार को जबकि 40 मरीजों की मौत इससे पहले हुई है।

इसी बीच बिलासुपर में (14 अप्रैल से 21 अप्रैल), सरगुजा में (13 अप्रैल से 23 अप्रैल), बलरामपुर में (14 अप्रैल शाम छह बजे से 25 अप्रैल), मुंगेली (14 अप्रैल से 21 अप्रैल) जांजगीर-चांपा (13 अप्रैल शाम छह बजे से 23 अप्रैल तक) जिले में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इन क्षेत्रों मं कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

इसके साथ ही राज्य के 28 जिलों में से 18 में लॉकडाउन लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?