लाइव न्यूज़ :

105 साल की अफगान महिला ने दी कोरोना वायरस को मात, बकरीद पर पढ़ेंगी नमाज

By भाषा | Updated: August 1, 2020 05:43 IST

कोरोना महामारी से जंग जीतने वाली राबिया का कहना है, ‘‘जब तक अल्लाह मुझे चाहते हैं मैं जिंदा रहूंगी। कोविड-19 के सोचना नहीं चाहती।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को जब छुट्टी मिली तो जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।महिला को गुलदस्ता देकर उनके लंबे जीवन की कामना की।

वैश्विक महामारी कोविड-19 को मात देकर 105 साल की अफगान महिला ने इस बीमारी से लड़ रहे सभी लोगों को हिम्मत देने का काम किया है। संक्रमण मुक्त होने के बाद शुक्रवार को उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से छुट्टी दी गई। अफगानिस्तान की मूल निवासी राबिया अल्जाइमर से पीड़ित हैं और वह इलाज के लिए जब शारदा अस्पताल आयीं को उनकी कोविड-19 जांच की गई। उसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह 15 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थीं। 30 जुलाई को अंतत: उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई।

105 वर्षीय महिला को जब अस्पताल से छुट्टी दी गई तो वहां जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने महिला को गुलदस्ता देकर उनके लंबे जीवन की कामना की। महामारी से जंग जीतने वाली राबिया का कहना है, ‘‘जब तक अल्लाह मुझे चाहते हैं मैं जिंदा रहूंगी। कोविड-19 के सोचना नहीं चाहती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति को हमेशा जिंदा रहना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं कैसे लंबे समय तक जिंदा रह सकती हूं। कल मैं बकरीद पर नमाज पढ़ूंगी।’’ उनका उपचार कर रहे शारदा अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर आशुतोष निरंजन के अनुसार जब राबिया अस्पताल में भर्ती हुई थी, उस समय वह अपने किसी भी रिश्तेदार को पहचानने में सक्षम नहीं थी, लेकिन कोविड-19 से जीतने के बाद वह उनमें जीने की चाहत पैदा हो गई है। 

गौतम बुद्ध नगर में लागू निषेधाज्ञा की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधों को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला पुलिस ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस अवधि में राजनीतिक, सामाजिक, खेल संबंधी या धार्मिक सम्मेलन करने और विरोध प्रदर्शन के तहत रैलियां निकालने की मनाही होगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने कहा, ‘‘गौतम बुद्ध नगर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 31 अगस्त तक लागू रहेंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसअफगानिस्ताननॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"