लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1041 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 127364

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:33 IST

दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14554 रह गई, जो बुधवार को 14594 थीं।बृहस्पतिवार के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,745 हो गयी।दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 रोगियों की मौत हुई है।

नयी दिल्लीदिल्ली में बृहस्पतिवार को और 1,041 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,364 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की तादाद 3,745 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोमवार को एक दिन में सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गई थी, जो उसके अगले दिन यानि मंगलवार को बढ़कर 1,349 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बृहस्पतिवार के एक बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 रोगियों की मौत हुई है।

दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच मामले सामने आए हैं। 19 जुलाई को 1,211 मामले सामने आए हैं। राजधानी में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,554 रह गई, जो बुधवार को 14,594 थी।

यहां 23 जून को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 नये मामले सामने आये थे। बृहस्पतिवार के बुलेटिन के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,745 हो गयी जबकि कुल मामले 1,27,364 तक पहुंच गये।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह