लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क किनारे 1027 आधार कार्ड मिले, पुलिस ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:23 IST

Open in App

नोएडा, आठ जून उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-59 के पास सड़क किनारे एक बोरे में भारी मात्रा में आधार कार्ड मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खासबात यह है कि सड़क किनारे मिले 1027 आधार कार्ड में से 867 हरियाणा के हैं।

पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर यह आधार कार्ड मिले हैं, उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बरामद किए गए सभी आधार कार्ड ‘असली’ हैं और जिन लोगों के आधार कार्ड हैं, उनके पते सत्यापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और ऐसा लग रहा है कि किसी कंपनी या दफ्तर में इन आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा, वह कंपनी बंद हो गई होगी और इसके बाद दफ्तर खाली होने के दौरान यह आधार कार्ड कूड़े में फेंके दिए गए होंगे।

वर्मा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने हरियाणा पुलिस और उन जिलों के प्रशासन को पत्र भेज दिया है जहां के आधार कार्ड हैं। उन्होंने बताया कि बाकी आधार कार्ड दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासियों के हैं और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में भी सत्यापन करवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया