ओडिशा में कोविड-19 के 1,018 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: November 13, 2020 01:03 PM2020-11-13T13:03:47+5:302020-11-13T13:03:47+5:30

1,018 new cases of Kovid-19 in Odisha, 12 patients died | ओडिशा में कोविड-19 के 1,018 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 1,018 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

भुवनेश्वर, 13 नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के कम से कम 1,018 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 3,07,004 हो गई। वहीं 12 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,495 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया 1,018 नए मामलों में से 585 मामले पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं और बाकी की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई। तटीय राज्य के सभी 30 जिलों में नए मामले 100 से नीचे हैं।

सुंदरगढ़ में सबसे ज्यादा 94 मामले सामने आए और इसके बाद मयूरभंज जिले में 86 और खुर्दा में 83 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक ट्वीट के माध्यम से कोविड-19 के 12 मरीजों की मौत की पुष्टि की। ओडिशा में अब 11,715 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 2,93,741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब संक्रमण दर 5.94 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,018 new cases of Kovid-19 in Odisha, 12 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे