लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना के 1003 नए मामले सामने आए, 30 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:27 IST

Open in App

देहरादून, दो जून उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1003 नए मामले मिले वहीं 30 मरीजों की मौत हो गयी। इस दौरान ब्लैक फंगस से पीडित सात मरीजों की भी मौत हो गई ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 331478 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 216 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 171, पिथौरागढ में 126, नैनीताल में 119 और टिहरी में 79 मामले सामने आए ।

तीस संक्रमितों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 6535 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25366 है जबकि 293768 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के सात और मामले सामने आए जबकि सात मरीजों ने दम तोड दिया । इस रोग से पीडित अब तक 244 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 27 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’