लाइव न्यूज़ :

बिलारी, बहादुरगढ़ में हुई महापंचायत में 10,000 किसानों ने भाग लिया: संयुक्त किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को दावा किया कि बिलारी और बहादुरगढ़ में हुई महापंचायत में 10,000 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया।

मोर्चा ने एक बयान में कहा, “ किसान आंदोलन के समर्थन में जारी किसान महापंचायत को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। बिलारी और बहादुरगढ़ में आज हुई महापंचायत में दस हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।”

बयान में कहा गया, “ किसानों ने संकल्प लिया कि वे भोजन के नाम पर और किसानों की कीमत पर कंपनियों को मुनाफा कमाने की अनुमति नहीं देंगे। भूख कोई कारोबार का अवसर नहीं है और जो सरकारें एवं कंपनियां ऐसा सोचती हैं, उन पर शर्म आती है।”

मोर्चा ने कहा कि वर्तमान आंदोलन में 228 प्रदर्शनकारियों ने कुर्बानी दी है ।

उन्होंने आरोप लगाया, “ यह शर्मनाक है कि सरकार संसद में यह स्वीकार कर रही है कि ऐसे शहीदों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की उसकी कोई योजना नहीं है।”

मोर्चा ने बयान में कहा, “ प्रदर्शनकारियों की वैध मांगों को पूरा करने के लिए सरकार अभी और कितने लोगों की जान जाते देखना चाहती है? हम सरकार के असंवेदनशील रवैये की निंदा करते हैं।”

इस बीच, दलित कार्यकर्ता नवदीप कौर की रिहाई की मांग को लेकर सिंघू बॉर्डर पर हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई। कौर को प्रदर्शनस्थल से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?