लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में 93 सैंपल की रिपोर्ट में 10 में मिला कोरोना का संक्रमण, दोबारा लिए गए 3 लोगों के सैंपल

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 15:53 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण 1621 लोगों में फैल चुका है और राज्य में 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर में कोरोना वायरस के 93 सैंपल की रिपोर्ट आई।10 कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और 3 सैंपल रिपीट हुए।शेष 80 सैंपल में कोरोना वायरस नहीं पाया गया है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और शुक्रवार को 93 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें से 10 कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और 3 सैंपल रिपीट हुए हैं, जबकि शेष 80 सैंपल में कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। रिपीट हुए 3 लोगों के सैंपल दोबारा लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट आने तक ये लोग क्वारंटीन में रहेंगे।

बुलंदशहर के मुख्य चिकित्साधिकारी केएन तिवारी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुल 93 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं और 3 सैंपल रिपीट हैं, शेष 80 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण 1621 लोगों में फैल चुका है। राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है, हालांकि अब तक  247 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 24506 लोग करोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 775 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5062 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18668 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एयरफोर्स अधिकारी और बारातियों के बीच चले लात घूंसे, कपड़े फटे, बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने पर हुआ विवाद

क्राइम अलर्टUP Crime: बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर छत से फेंका, हुई मौत, पुलिस एनकाउंटर में आरोपियों को मारी गई गोली

क्राइम अलर्टBulandshahr: 18 महीने के मासूम का कत्ल, पड़ोसी के घर संदूक में मिला शव; 12वीं के छात्र पर लगा आरोप

क्राइम अलर्टप्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

क्राइम अलर्टVIDEO: ज्वैलर शॉप में गहने देखने पहुंची महिला निकली चोर, 6 लाख के हार पर हाथ किया साफ; CCTV के खुला राज

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप