लाइव न्यूज़ :

LOC से 10 किमी दूर देखे गए पाकिस्तानी जेट्स, IAF के सभी रडार हाई अलर्ट पर

By विकास कुमार | Updated: March 13, 2019 19:13 IST

पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान अपने क्षेत्र में ही तेज ध्वनि करते हुए चक्कर लगा रहे थे. सुपरसोनिक साउंड होने के कारण इसके फाइटर जेट होने की सम्भावना जताई जा रही है.

Open in App

भारतीय वायु सेना के रडार ने बीती रात एलओसी से 10 किमी दूर पाकिस्तानी जेट्स के सुपरसोनिक मोड में होने का पता लगाया है. एलओसी से 10 किमी दूर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पाकिस्तानी वायु सेना के विमान मंडरा रहे थे.  भारतीय वायु सेना ने इसके बाद अपने सभी रडार को हाई अलर्ट पर रखा है. 

पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान अपने क्षेत्र में ही तेज ध्वनि करते हुए चक्कर लगा रहे थे. सुपरसोनिक साउंड होने के कारण इसके फाइटर जेट होने की सम्भावना जताई जा रही है. ऐसे विमान का एलओसी से 10 किमी दूर देखा जाना पाकिस्तान के ख़राब मंसूबों को उजागर कर रहा है. भारतीय वायु सेना के रडार भी हाई अलर्ट पर हैं और ऐसे किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 

पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में भारतीय वायु सेना के एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ा दी है. हाल के दिनों में पाक ने सीमा पर सैनिक गतिविधियां बढ़ा दी है. 

भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की ख़बरें आ रही हैं. सेना ने अभी तक दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. 

 

बीते दिन ही पोखरण में भारत ने  पिनाक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. पाकिस्तान की बढ़ती गतिविधियों को लेकर सेना पूरी तरह से चौकन्ना है. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह