लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने लार्डस में पहली टेस्ट जीत दर्ज की, जानें 10 जून का इतिहास क्यों है खास?

By भाषा | Updated: June 10, 2019 12:47 IST

कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। इस मैच में इंग्‍लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्‍त की।

इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में कल का दिन भारतीय टीम के लिए यादगार रहा। भारत ने आस्ट्रेलिया को मात देकर विश्व कप में अपने पांव मजबूत किए और जून के महीने की एक पुरानी परंपरा को दोहराया। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम ने लार्ड्स के मैदान पर अपनी पहली टेस्‍ट जीत भी जून के महीने में ही हासिल की थी।

कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है। 1986 में भारतीय टीम जब इंग्‍लैंड दौरे पर गई थी तो पहले ही टेस्‍ट मैच में ऐसी अप्रत्‍याशित जीत मिल जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था।

इस मैच में इंग्‍लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्‍त की। इसके बाद इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज दूसरी पारी में 180 रन पर ही सिमट गए। ऐसे में भारत के पास मैच जीतने का बेहतरीन मौका था और उन्‍होंने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 136 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया और इतिहास रच दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 10 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।

1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहले टेलीग्राफ संपर्क की शुरूआत।

1931 : नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

1934 : सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।

1940 : इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना ।

1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।

1967 : इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले येरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।

1971 : अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।

1972 : मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।

1999 : नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।

2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के -2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ कर दिया।

2003 : नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

टॅग्स :क्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटIPL 2026 LSG vs DC: लखनऊ के 'नवाब' या दिल्ली के 'दबंग'? जानें समय, वेन्यू, पिच रिपोर्ट और आज की संभावित प्लेइंग 11

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"