लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में 10 लोग घायल, कई के मारे जाने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2023 21:44 IST

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 10 लोग घायल हो गए और कुछ के मारे जाने की आशंका है। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में 10 लोग घायलविशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई ऐसी आशंका है कि दुर्घटना में कुछ मौतें भी हुई हैं

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 10 लोग घायल हो गए और कुछ के मारे जाने की आशंका है। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा, ‘विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।’

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि दुर्घटना में कुछ मौतें भी हुई हैं, लेकिन उन्होंने इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की है। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव कार्य जोरों पर है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सूचित किया गया और उनसे सहायता मांगी गई तथा एम्बुलेंस तथा दुर्घटना राहत रेलगाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बचाव कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। 

ट्रेन दुर्घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर

हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन में ईसीओआर के वाल्टेयर डिविजन के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे सेकंड में अलामंदा और कंटकपल्ले के बीच ट्रेन दुर्घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर।

 भुवनेश्वर - 0674-2301625, 2301525, 2303069 वाल्टेयर - 0891- 2885914

टॅग्स :आंध्र प्रदेशरेल हादसाRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए