लाइव न्यूज़ :

Howrah-CSMT Express Derailment: हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, 2 की मौत, कई घायल, भारतीय रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2024 08:47 IST

Howrah-CSMT Express Derailment: झारखंड में चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस की 18 बोगियां पटरी से उतरने से कम से कम दो की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन सुबह 3:45 बजे पटरी से उतर गई।हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर के पास ट्रेन दुर्घटनास्थल पर फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।बचाव प्रयास शुरू हो गए हैं, स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारी सक्रिय रूप से यात्रियों की सहायता कर रहे हैं।

Howrah-CSMT Express Derailment: झारखंड में चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस की 18 बोगियां पटरी से उतरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत राजखरसावां और बड़ाबाम्बो स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन सुबह 3:45 बजे पटरी से उतर गई।

हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर के पास ट्रेन दुर्घटनास्थल पर फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव प्रयास शुरू हो गए हैं, स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारी सक्रिय रूप से यात्रियों की सहायता कर रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर

टाटानगर: 06572290324

चक्रधरपुर: 06587238072

राउरकेला: 06612501072, 06612500244

हावड़ा: 9433357920, 03326382217

रांची: 0651-27-87115

एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920

एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427

केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764

सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993

पी एंड टी 022-22694040

मुंबई: 022-22694040

नागपुर: 7757912790

दुर्घटना कैसे हुई? 

दो दिन पहले इसी सेक्शन पर मालगाड़ियां पटरी से उतर गई थीं। आज दूसरे ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरे वैगनों से टकरा गई। नतीजा यह हुआ कि हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए। 

हादसा हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर चक्रधरपुर के करीब पोल नंबर 219 के पास हुआ। हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और दुर्घटना से किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, हावड़ा से मुंबई जाने वाली मुंबई मेल अपने निर्धारित समय रात 11:02 बजे के बजाय सोमवार रात 2:37 बजे टाटानगर पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद यह अपने अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गयी। हालांकि, चक्रधरपुर पहुंचने से पहले ही सुबह 3:45 बजे बड़ाबांबू से आगे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मेल एक्सप्रेस डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे मेल एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए और मालगाड़ी के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की गंभीरता का पता इसी बात से चलता है कि तेज़ गति के कारण मेल एक्सप्रेस के कई डिब्बे बुरी तरह चरमरा गए और एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे के बाद टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशनों से राहत ट्रेनें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।

साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए इंजीनियरिंग विभाग की एक टीम भेजी गई है।

टॅग्स :हावड़ाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप