लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द टर्मिनल' से हूबहू मिलती है दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे जर्मन नागरिक की कहानी, पढ़ें पूरी खबर

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2020 16:17 IST

भारत में कोरोना की वजह से लंबे समय से लॉकडाउन लागू है। इस दौरान लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 मार्च को एडगार्ड के भारत आते ही भारत ने तुर्की जाने वाली सभी उड़ानें बैन कर दी थीं।साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'द टर्मिनल' इस घटना के बाद चर्चा में है।

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया अभी मुश्किल  दौर से गुजर रही है। भारत में भी कोरोना की वजह से लंबे समय से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। इस बीच एक ऐसी कहानी चर्चा में है जिसे सुनकर शायद आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल,  पिछले 55 दिन से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(आईजीआई) के ट्रांजिट क्षेत्र में एक जर्मन नागरिक फंस हुआ था। 

इस नागरिक को मंगलवार (12 मई) को केएलएम फ्लाइट से वापस एम्सटर्डम भेजा गया। लेकिन इस घटना के बाद से लोगों के बीच हॉलीवुड फिल्म 'द टर्मिनल' सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, 'द टर्मिनल' फिल्म की कहानी और इस जर्मन शख्स की कहानी में काफी कुछ समान है। 40 वर्षीय जर्मन नागरिक एडगार्ड जीबत 18 मार्च को ट्रांजिट पैसेंजर के रूप में हनोई से भारत आए थे और उन्हें यहां से इस्तांबुल के लिए निकलना था।

लेकिन 18 मार्च को एडगार्ड के भारत आते ही भारत ने तुर्की जाने वाली सभी उड़ानें बैन कर दी थीं। भारत ने यह फैसला कोरोना के बढ़ते खतरे को देख हुए लिया। इसके कुछ दिन बाद ही सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी बंद कर दी गई। फ्लाइट नहीं मिल पाने के कारण एडगार्ड पिछले 55 दिन से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर फंसा हुआ था। जिसे आज अपने देश वापस भेजा गया।  

फिल्म द टर्मिनल से मिलती है कहानी

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'द टर्मिनल' इस घटना के बाद चर्चा में है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बार में थी जिसे मजबूरी में लंबे समय तक अमेरिका के एयरपोर्ट पर गुजारना पड़ता है। उसके देश छोड़ते ही कुछ ऐसा होता है कि वह वापस अपने देश नहीं जा पाता है और न ही उसे अमेरिका में एंट्री मिलती है। लिहाजा वह अपना सारा समय एयरपोर्ट पर ही बिताता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन