लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मशहूर रैपर डैरेल कैल्डवेल की धारदार हथियार से हत्या, संगीत समारोह में दे रहे थे प्रस्तुति

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 11:06 IST

इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे कैल्डवेल पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया थाइस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी प्रस्तुति देने वाले थेरविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था

लॉस एंजिलिसः ‘ड्रेको द रूलर’ के नाम से मशहूर रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजिलिस में एक संगीत समारोह में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की। कैल्डवेल (28) पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया था।

इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया था। ‘बेयर बोनस’ ने एक खबर में कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्त दल के हवाले से बताया कि करीब साढ़े आठ बजे मुख्य मंच पर झगड़ा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

खबर में कैल्डवेल का नाम नहीं दिया गया था। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी लुईस गार्सिया ने ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ को बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। रैप गायक स्नूप डॉग ने सोशल मीडिया पर कैल्डवेल के निधन पर दुख भी व्यक्त किया। 

टॅग्स :Hollywoodhollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर