लाइव न्यूज़ :

तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीतनेवाली लिविया रोड्रिगो के हाथ से गिरकर टूटी ट्रॉफी, सिंगर की प्रतिक्रिया हुई वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2022 08:48 IST

ट्रॉफी टूटने के बाद ओलिविया के चेहरे का भाव और उनकी प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। ट्रॉफी के नीचे गिरकर टूटने के बाद गायिका हक्का-बक्का रह जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी गायिका-गीतकार ओलिविया रॉड्रिगो ने तीन पुरस्कार अपने नाम किएपुरस्कार जीतने के कुछ ही देर बाद उनके हाथ से गिरकर एक ट्रॉफी टूट गई

लॉस वेगासः  रविवार को लॉस वेगास में हुए 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में 19-वर्षीय अमेरिकी गायिका-गीतकार ओलिविया रॉड्रिगो ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए। ओलिविया ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद कहा था कि उनका सपना पूरा हुआ। हालांकि उनकी खुशी कुछ ही क्षणों में काफूर हो गई, जब वह प्रेस रूम में आ रही थीं। उनके हाथ से गिरकर ग्रैमी की ट्रॉफी टूट गई। 

ड्राइवर्स लाइसेंस की गायिका को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट, बेस्ट पॉप वोकल एल्बम और बेस्ट सोलो पॉप परफॉर्मेंस के लिए तीन पुरस्कार दिए गए। ओलिविया के प्रदर्शन ने समारोह को काफी रोमांचित बनाया। अपने प्रदर्शन और पुरस्कार से गायिका काफी अभिभूत थीं लेकिन प्रेस रूम में आने के दौरान उन्होंने अपनी एक ट्रॉफी गिराकर तोड़ दी। ऐसा ही हादसा टेलर स्विफ्ट के साथ साल 2010 में हुआ था जब उनके हाथ से भी ग्रैमी ट्रॉफी टूट गई थी।

ट्रॉफी टूटने के बाद ओलिविया के चेहरे का भाव और उनकी प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। ट्रॉफी के नीचे गिरकर टूटने के बाद गायिका हक्का-बक्का रह जाती हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे के भाव को देखकर उनकी प्रतिक्रिया को देखा जा सकता है। ट्रॉफी जीतने के बाद गायिका ने इस सपने का सच होना बताया। इसे उन्होंने अपने दोस्तों, माता-पिता और निर्माता को समर्पित किया। गायिका ने बताया कि बचपन में उनके माता-पिता ने काफी समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि वह बचपन में जिमनास्ट बनना चाहती थीं।

 

टॅग्स :ग्रैमी अवार्डहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में राघव मेहता, वैश्विक मंच पर भारतीय संगीत का गौरवपूर्ण क्षण

बॉलीवुड चुस्की68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोहः दलाई लामा ने ऑडियो बुक, कथावाचन और किस्सागोई रिकॉर्डिंग श्रेणी में जीता

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन