लाइव न्यूज़ :

'मिक्की 17' : ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर 'बॉन्ग जून-हो' की फिल्म का पहला लुक रिलीज, साइंस-फिक्शन बेस्ड होगी यह फिल्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 17:39 IST

ऑस्कर विजेता दक्षिण कोरियन निर्देशक 'बॉन्ग जून-हो' की फिल्म 'मिक्की 17' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। ये एक साइंस-फिक्शन फिल्म होगी। जो एडवर्ड एश्टन की नॉवेल पर बेस्ड होगी। 29 मार्च 2024 में यह फिल्म रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट पैटिनसन की 'मिक्की 17' का टीजर हुआ रिलीज24 मार्च, 2024 को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा दुनियाभर में रिलीज होगी यह फिल्मएडवर्ड एश्टन के उपन्यास पर आधारित है 'मिक्की 17'

नई दिल्ली: ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता बॉन्ग जून-हो की अपकमिंग फिल्म 'मिक्की 17' का  फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें हॉलीवुड फिल्मों के नामी -गिरामी सितारों में से एक 'रॉबर्ट पैटिनसन' इस फिल्म  में नजर आने वाले हैं। बॉन्ग जून-हो द्वारा निर्मित, निर्देशित और लिखित इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म एडवर्ड एश्टन के उपन्यास 'मिक्की 17' पर आधारित है। इस निर्माणाधीन फिल्म का आज एक नया टीजर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता को अपनी आंखें बंद करके एक तरह के किसी टाइम मशीन की तरह दिखने वाली मशीन में लेटे हुए दिखाया गया है। टीजर में जैसे ही कैमरा मुड़ता है और रॉबर्ट के चेहरे पर जूम करता है और अभिनेता अचानक अपनी आंखें खोल देते हैं। 

इस फिल्म के सामने आए इस टीजर को देख कर साफ पता लग रहा है कि यह फिल्म सबको साइंस के द्वारा रची गई एक दुनिया में ले जाने वाली है। फिल्म में, रॉबर्ट पैटिनसन कथित तौर पर एक काल्पनिक बर्फ की दुनिया को बनाने के लिए भेजे गए एक डिस्पोजेबल एंप्लॉयी की भूमिका निभाने वाले हैं।

यानी जितनी बार भी वह इस फिल्म में मरते हैं, उतनी बार ही कुछ यादों के साथ उनका एक नया उसकी कुछ और यादों के साथ एक नया संस्करण जीवित हो जाता है। आपको बता दें, 92वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित चार अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'पैरासाइट' के बाद 'मिक्की 17' निर्देशक 'बोंग जून हो' की पहली फिल्म होगी।

रिलीज किए गए टीजर के साथ ही 'मिक्की 17' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। रॉबर्ट पैटिनसन की 'मिक्की 17', 24 मार्च, 2024 को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही रॉबर्ट पैटिनसन अपनी साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'द बैटमैन' के सीक्वल में ब्रूस वेन उर्फ बैटमैन के रूप में भी वापसी करेंगे।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीHollywoodऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन