मिया खलीफा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से कर ली सगाई, खुद बताया रॉबर्ट ने ऐसे किया था उन्हें प्रपोज

By मेघना वर्मा | Published: March 17, 2019 12:36 PM2019-03-17T12:36:22+5:302019-03-17T12:36:50+5:30

मिया खलीफा और रॉबर्ट दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर अपने इस लव लाइफ को रिवील किया है। मिया खलीफा ने फोटो शेयर करते हुए स्वीडिश लैंग्वेज में कैप्शन लिखा है जिसका मतलब होता है उन्होंने सगाई कर ली है।

Mia Khalifa engaged to longtime beau Robert Sandberg | मिया खलीफा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से कर ली सगाई, खुद बताया रॉबर्ट ने ऐसे किया था उन्हें प्रपोज

मिया खलीफा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से कर ली सगाई, खुद बताया रॉबर्ट ने ऐसे किया था उन्हें प्रपोज

पोर्न स्टार मिया खलीफा ने हाल ही में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। मिया खलीफा बहुत दिनों से स्वीडिश रॉबर्ट सैनबर्ग को डेट कर रही थीं। वहीं खबर आई है कि दोनों ने अब रिश्ते में आगे बढ़ने की सोच ली है। एक साल के रिश्ते को आगे बढाते हुए दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। 

मिया खलीफा और रॉबर्ट दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर अपने इस लव लाइफ को रिवील किया है। मिया खलीफा ने फोटो शेयर करते हुए स्वीडिश लैंग्वेज में कैप्शन लिखा है जिसका मतलब होता है उन्होंने सगाई कर ली है। मिया खलीफा ने बताया कि रॉबर्ट ने उन्हें बेहद ही स्पेशल ढंग से प्रपोज किया था। मिया खलीफा ने बताया कि वो और रॉबर्ट विजा मिलने की खुशी में 14 मार्च को शिकागो में डिनर पर गए थे वहीं रॉबर्ट ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। 

शेफ हैं रॉबर्ट

बता दें मिया खलीफा जिनसे शादी करने जा रही हैं वो शेफ हैं। प्रपोज करते हुए रॉबर्ट ने उन्हें एक खूबसूरत डायमंड की रिंग दी है जो मिया खलीफा की फेवरेट ज्वैलरी शॉप से खरीदी गई है। वहीं रॉबर्ट ने अपने सोशल मीडिया पर भी मिया खलीफा के साथ फोटो शेयर की है साथ ही बेहद खूबसूरती से अपने प्यार का इजहार किया है। 
 

Web Title: Mia Khalifa engaged to longtime beau Robert Sandberg

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे