लाइव न्यूज़ :

फिल्म अभिनेत्री को तालिबान से मिली धमकी, लड़ाकों ने कहा- डियर गर्ल प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 17:01 IST

अफगानी मूल की अभिनेत्री Azita Ghanizada ने सोशल मीडिया पर कहा है कि तालिबान ने उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। अभिनेत्री अफगानिस्तान के मासूमों और महिलाओं के पक्ष में लगातार बोल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानी मूल की अभिनेत्री Azita Ghanizada को तालिबान ने दी धमकीअभिनेत्री लगातार अफगानी महिलाओं, मासूमों के लिए आवाज उठा रही हैं

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के खिलाफ कई अफगानी मूल के कलाकारों ने आवाज उठाई है। फिल्ममेकर सहरा करीमी ने का हाल ही में एक खुला पत्र काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने तालिबानी सत्ता की क्रूरता के बारे में जिक्र किया था और विश्वभर के सिनेमाप्रेमियों से मदद की अपील की थी।

इस बीच अफगानी मूल की अभिनेत्री Azita Ghanizada ने सोशल मीडिया पर कहा है कि तालिबान ने उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। अभिनेत्री अफगानिस्तान के मासूमों और महिलाओं के पक्ष में लगातार बोल रही हैं। यही वजह है कि तालिबान ने उन्हें धमकाया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा-जैसे कि हम युद्ध के राक्षस हैं, जो देशों पर आक्रमण करते हैं, न कि ऐसे लोग जिन्होंने 40 साल केवल दूसरों से लड़ते हुए बिताए हैं। धीरे-धीरे एक्टिविस्ट्स को आवाज उठाते देख रही हूं।

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में पुराने वीडियो और फोटोज शेयर किया है। इसके साथ लिखती हैं- हर मिनट में चीजें बदल रही हैं। मुझे तालिबान से मैसेज मिल रहे हैं- डियर गर्ल चिंता मत करो, प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो।

बता दें कि Azita Ghanizada का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उनके पिता तेहरान की यूएस एम्बेसी में काम करते थे, जहां से उन्हें यूएस जाने का मौका मिला था। अभिनेत्री को अभिनय की प्रेरणा उनके मां के भारतीय और अमेरिकी कलाकारों के प्यार को देखकर मिली थी। अभिनेत्री ने कई अफगानी शो में काम किया है।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों के 7 ठिकानों पर हमले कर 70 आतंकवादियों को मार गिराया, मंत्री तलल चौधरी ने कहा- जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करेंगे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन