लाइव न्यूज़ :

एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता रॉबर्ट ब्लेक का निधन, ‘इन कोल्ड ब्लड’ में अभिनय के लिए जाने गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 10:40 IST

ब्लेक की पत्नी बोनी ली बकले की चार मई 2001 को एक स्टूडिया सिटी रेस्तरां के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी की हत्या के मामले में फंसने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें वह सफलता वापस नहीं मिल पाई।

Open in App
ठळक मुद्देब्लेक ने एक युवा कलाकार के तौर पर ‘आर गैंग’ में कॉमेडी की।फिल्म ‘ट्रेजर ऑफ द सिएरा माड्रे’ में भी अभिनय किया। सीरीज ‘बरेटा’ में टोनी बरेटा की भूमिका निभाने के लिए उन्हें 1975 में एमी पुरस्कार मिला।

लॉस एंजिलिसः एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता रॉबर्ट ब्लेक का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। रॉबर्ट ब्लेक ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। अभिनय के लिए काफी सराहना हासिल करने वाले ब्लेक पर पत्नी की हत्या का मुकदमा चला, हालांकि बाद में उन्हें मामले में बरी कर दिया गया।

ब्लेक की पत्नी बोनी ली बकले की चार मई 2001 को एक स्टूडिया सिटी रेस्तरां के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी की हत्या के मामले में फंसने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें वह सफलता वापस नहीं मिल पाई।

ब्लेक ने एक युवा कलाकार के तौर पर ‘आर गैंग’ में कॉमेडी की और फिल्म ‘ट्रेज़र ऑफ द सिएरा माड्रे’ में भी अभिनय किया। एक वयस्क के रूप में उन्हें ‘इन कोल्ड ब्लड’ में निभाये उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली। सीरीज ‘बरेटा’ में टोनी बरेटा की भूमिका निभाने के लिए उन्हें 1975 में एमी पुरस्कार मिला। 1993 में उन्हें ‘जजमेंट डे: द जॉन लिस्ट स्टोरी’ में निभाये उनके किरदार के लिए भी एमी पुरस्कार से नवाजा गया था। ब्लेक का जन्म 18 सितंबर 1933 में न्यू जर्सी के न्यूटली में हुआ था। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन