लाइव न्यूज़ :

मशहूर अमेरिकी सिंगर जो डिफी की कोरोना वायरस से मौत, जॉन प्राइन की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: March 30, 2020 10:42 IST

वहीं ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित एक और अमेरिकी गायक ज़ॉन प्राइन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनकी हालत ‘गंभीर’ बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन पहले ही जो डिफी ने कहा था कि वह वायरस से संक्रमित हैं और इलाज करा रहे हैं। । डिफी ने 1990 के दशक में कई हिट गाने दिए थे।

ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित अमेरिकी लोक गायक जो डिफी की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई। वह 61 वर्ष के थे। डिफी के निधन की घोषणा उनके फेसबुक पेज पर की गई जिसमें बताया गया कि कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण उनकी जान चली गई। दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह वायरस से संक्रमित हैं और इलाज करा रहे हैं। डिफी ने 1990 के दशक में कई हिट गाने दिए थे।

वहीं ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित एक और अमेरिकी गायक ज़ॉन प्राइन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनकी हालत ‘गंभीर’ बनी हुई है। लोक गायक के परिवार ने उनके ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में कहा, “कोविड-19 के लक्षण अचानक नजर आने के बाद, जॉन को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

बयान में कहा गया, “शनिवार शाम से उनका सघन इलाज जारी है लेकिन उनकी हालत गंभीर है।” सफल गीतकार और अद्भुत प्रस्तुतकर्ता प्राइन (73) को जनवरी में ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पूर्व में गले और फेफड़ों के कैंसर के लिए उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन