लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी वर्ल्ड कप: अच्छे डिफेंस के बावजूद खराब आक्रमण से बिगड़ा भारत का खेल, इंग्लैंड के साथ मैच ड्रॉ

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2018 20:40 IST

पूरे मैच में इंग्लैंड ज्यादा आक्रामक नजर आया। मैच के पहले मिनट में ही इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला।

Open in App

लंदन, 21 जुलाई: गोलकीपर सविता और रक्षापंक्ति के कुछ अच्छे डिफेंस के बावजूद कमजोर आक्रमण के कारण भारतीय महिला टीम को हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने को मजबूर होना पड़ा। तीसरे क्वॉर्टर तक भारतीय टीम 1-0 आगे थी लेकिन 53वें मिनट में इंग्लैंड को मैच का 9वां पेनल्टी कॉर्नर मिला और लिलि ओस्ले ने इसे गोल में बदलते हुए भारत की जीत की आशा पर पानी फेर दिया।

इससे पहले भारत के लिए नेहा गोयल ने 25वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। वहीं, भारतीय मिडफील्डर नमिता टोप्पो ने अपना 150वां इंटरनेशनल मैच खेला। बहरहाल, पूरे मैच में इंग्लैंड ज्यादा आक्रामक नजर आया। मैच के पहले मिनट में ही इंग्लैंड को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।

इसके बाद तो इंग्लैंड के आक्रमण का ये आलम रहा कि उसे और 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले और आखिरकार भारत के लिए यही आक्रमण बड़ी मुश्किल साबित हुए। दूसरे क्वार्टर में 20वें मिनट में इंग्लैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इसके बाद इंग्लैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया। दरअसल, फील्ड रेफरी को लगा कि गेंद भारतीय खिलाड़ी के हाथों से टकराई है। हालांकि, भारत ने रिव्यू मांगा और इसके बाद पेनल्टी स्ट्रोक को पेनल्टी कॉर्नर में बदल दिया गया।

बहरहाल, इग्लैंड एक बार फिर फायदा नहीं उठा सका। हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत का अच्छा डिफेंस दूसरे हाफ में नजर आया लेकिन आक्रमण पटरी से उतरा नजर आया। चौथे और आखिरी क्वार्टर के शुरू होने के बाद 48वें मिनट में इंग्लैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और सविता ने इस बार इसका बचाव किया।इसके बाद इंग्लैंड को 52वें 53वें मिनट में भी पेनाल्टी कॉर्नर मिले और इंग्लिश टीम इसका फायदा लेने में कामयाब हो गई।

यह भी पढ़ें- भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को ब्राजील ने दी करारी शकस्त, बड़े अंतर से हराया

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटIND vs ENG: 18 चौके 19 छक्के, भारत ने 20 ओवर में 253 रनों का पहाड़ खड़ा किया, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की पिटाई...

क्रिकेटIND vs ENG: 8 चौके 7 छक्के, संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक, 26 गेंदों में 52 रन

क्रिकेटIND vs ENG T20 WC Semifinal: टीम इंडिया के लिए मंदिरों में हो रही पूजा, जीत के लिए फैन्स कर रहे प्रार्थना; देखें वीडियो

क्रिकेटIND vs ENG T20 semi-final: वानखेडे स्टेडियम में आज भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइल मुकाबला, मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...