लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीता कांस्य, पाकिस्तान में जश्न, पूर्व खिलाड़ी झूमे, कहा-जर्मनी के खिलाफ बहुत जोश भरा खेल दिखाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 20:24 IST

Tokyo Olympics:  पाकिस्तान के महान हॉकी खिलाड़ी हसन सरदार ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने के लिये भारतीय टीम की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देउप महाद्वीप की एक टीम के इतने लंबे समय बाद ओलंपिक पदक जीतने से वह बहुत खुश हैं।भारत यूरोपीय और एशियाई शैली के मिश्रण से अच्छे नतीजे हासिल कर रहा है और उन्होंने जर्मनी के खिलाफ बहुत जोश भरा खेल दिखाया।भारतीय महिला टीम भी शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के मैच में जीत हासिल करे।

Tokyo Olympics:पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को लगता है कि टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार को भारतीय हॉकी टीम के 41 साल बाद पदक जीतने की उपलब्धि से उप महाद्वीप में इस खेल को बढ़ावा मिलेगा।

आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम ने प्ले-ऑफ मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ वापसी करते हुए 5-4 से जीत हासिल कर ओलंपिक कांस्य पदक जीता। पाकिस्तान के महान हॉकी खिलाड़ी हसन सरदार ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने के लिये भारतीय टीम की प्रशंसा की।

सरदार ने कहा, ‘‘वे (भारतीय) दबाव में झुके नहीं, वे कांस्य पदक चाहते थे जो उप महाद्वीप में हॉकी के लिये अच्छा संकेत है। ’’ पूर्व ओलंपियन वसीम फिरोज ने कहा कि उप महाद्वीप की एक टीम के इतने लंबे समय बाद ओलंपिक पदक जीतने से वह बहुत खुश हैं।

उन्होंने, ‘‘अच्छी बात यह है कि भारत यूरोपीय और एशियाई शैली के मिश्रण से अच्छे नतीजे हासिल कर रहा है और उन्होंने जर्मनी के खिलाफ बहुत जोश भरा खेल दिखाया। ’’ वह चाहते हैं कि भारतीय महिला टीम भी शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के मैच में जीत हासिल करे।

पूर्व ओलंपियन और पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा, ‘‘उनके (भारत) पास सर्वश्रेष्ठ सुविधायें और कोच हैं लेकिन काफी लंबे समय बाद उन्होंने ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे एशिया में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। ’’

पूर्व ओलंपियन सैमियुल्लाह ने कहा, ‘‘भारत का कांस्य पदक जीतना दिखाता है कि इस खेल में हुए बदलावों और नये नियमों के आने के बावजूद भारत और पाकिस्तान यूरोप के शीर्ष देशों और आस्ट्रेलिया से प्रतिस्पर्धा करके अच्छा कर सकते हैं। ’’

टॅग्स :पाकिस्तानटोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...