हॉकी: सुनीता लाकड़ा संभालेंगी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में महिला टीम की कमान

By विनीत कुमार | Published: May 2, 2018 03:14 PM2018-05-02T15:14:07+5:302018-05-02T15:15:42+5:30

हाल में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम 12 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

sunita lakra will lead India womens hockey team in asian champions trophy 2018 south korea | हॉकी: सुनीता लाकड़ा संभालेंगी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में महिला टीम की कमान

Sunita Lakra

नई दिल्ली, 2 मई: दक्षिण कोरिया के डोंगाई सिटी में 13 मई से शुरू हो रहे एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम की कमान अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा संभालेंगी। टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय टीम में नियमित कप्तान रानी रामपाल को नहीं चुना गया है। उन्हें आराम दिया गया है। गोलकीपर सविता टीम की उप-कप्तान होंगी।

अनुभवी दीपिका, दीप ग्रेस एक्स, सुमन देवी और गुरजीत कौर डिफेंडर होंगी जबकि मिडफील्ड में मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर और उदीता कमान संभालेंगी। फॉरवर्ड के तौर पर वंदना कटारिया, लालरेमशियामी, नवनीत कौर और अनुप बारला होंगी।

महिला टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हाल में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम 12 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। साल-2016 में भारतीय टीम फाइनल में चीन को हराकर एशियन चैम्पियंस खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद भारत ने 2017 के एशिया कप में भी चीन को हराया था। (और पढ़ें: हॉकी: मारजेन को हटाकर हरेंद्र सिंह को बनाया गया भारतीय मेंस टीम का कोच)

इस साल भारतीय टीम 13 मई से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। एक दिन पहले ही मंगलवार को स्रिजार्ड मारजेन को पुरुष टीम के कोच पद से हटाकर महिला टीम की कमान सौंपी गई है। इस लिहाज से नए बदलाव के बाद महिला टीम के साथ मारजेन का यह अपना टूर्नामेंट होगा।

भारतीय टीम:

डिफेंडर: दीपिका, सुनीता लाकड़ा (कप्तान), दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुमन देवी।

मिडफिल्डर: मोनिका, नमीता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, उदिता।  

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेमशियामी, नवनीत कौर, अनुपा बाड़ला।

Web Title: sunita lakra will lead India womens hockey team in asian champions trophy 2018 south korea

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे