लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

By IANS | Updated: March 6, 2018 13:44 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरियाई दौरे पर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए दूसरे मैच में 3-2 से जीत हासिल की है।

Open in App

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरियाई दौरे पर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में 3-2 से जीत हासिल की है। इस मैच में मिली जीत की बदौलत भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से मात दी थी। 

भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की। पूनम रानी ने छठे मिनट में ही फील्ड गोल कर टीम को कोरिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त दी। 

इसके बाद, पहले क्वार्टर में कोरिया ने भी अच्छा खेल दिखाया और 10वें मिनट में कोरिया ने युरिम ली की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। 

दूसरे क्वार्टर में काफी समय तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। हालांकि, 27वें मिनट में कप्तान रानी ने गोल दागकर भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दी। 

कोरिया ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद अगले ही मिनट में जुनगियोन सियो के फील्ड गोल से एक बार फिर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। इसी समय गुरजीत कौर ने गेंद को अपने पास लिया और सीधा गोल करते हुए भारत को 3-2 की बढ़त दे दी। 

इस बढ़त को भारतीय टीम ने अच्छे डिफेंस के साथ चौथे क्वार्टर की समाप्ति तक बनाए रखा और अंत में 3-2 से जीत हासिल की। 

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :हॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलनाडा ने डोप टेस्ट में फेल होने पर हॉकी गोलकीपर आकाश चिटके पर दो और छह अन्य पर लगाया चार साल का बैन

हॉकीसुल्तान जोहोर कप: भारत की विजयी शुरुआत, मलेशिया को 2-1 से दी मात

हॉकीहॉकी टीम के कोच ने खिलाड़ियों से पूछा एशियाड में हार के पांच कारण, सेमीफाइनल में मलेशिया ने दी थी मात

अन्य खेलSports Top Headlines: सरदार सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी को कहा अलविदा, कोहली टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कायम

हॉकीहॉकी के जादूगर ध्यानचंद का वह भाई, जिसने 1932 के ओलंपिक में तहलका मचा दिया था

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...