लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: भारत ने कोरिया को दी 2-1 से मात, सीरीज पर किया कब्जा

By भाषा | Updated: May 22, 2019 18:10 IST

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत और कोरिया दोनों की गोलकीपरों ने विरोधी टीम को गोल से महरूम रखा। दूसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में कोरिया ने स्युंगजू के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। मेजबान टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी।

Open in App

भारतीय महिला हाकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई। भारतीय महिला टीम ने श्रृंखला के पहले मैच में भी कोरिया के खिलाफ इसी अंतर से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

दूसरे मैच में भारतीय टीम की ओर से कप्तान रानी रामपाल (37वें मिनट) और नवजोत कौर (50वें मिनट) ने गोल दागे जबकि इससे पहले कोरिया ने 19वें मिनट में ली स्युंगजू के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी। दोनों टीमों ने मैच की तेज शुरुआत की।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत और कोरिया दोनों की गोलकीपरों ने विरोधी टीम को गोल से महरूम रखा। दूसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में कोरिया ने स्युंगजू के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। मेजबान टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ में भारत ने अच्छी शुरुआत की और 37वें मिनट में रानी के शानदार मैदानी गोल की बदौलत बराबरी हासिल की। भारत ने कोरिया पर दबाव बनाए रखा और 50वें मिनट में नवजोत के गोल की मदद से 2-1 की बढ़त बनाई, जो निर्णायक साबित हुई।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन पहले मैच की तुलना में कहीं बेहतर था। आज के मैच में हमारा नियंत्रण काफी बेहतर था और स्तर भी अच्छा था और निरंतरता थी। मेरा मानना है कि हम और गोल कर सकते थे लेकिन टीम की ओर से जज्बा और प्रयास अच्छा था।’’

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...